फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से नवजात समेत दो की मौत

बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से नवजात समेत दो की मौत

Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से नवजात समेत दो की मौत
बर्थ एक्सपीसिया व बुखार से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन

बहराइच। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिला अस्पताल में बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित रोगियों की मौत का सिलसिला बढ़ गया है। गुरुवार को बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित दो मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित 12 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पयागपुर थाना अंतर्गत कस्बा निवासी महक (3) पुत्री गुलजार को बुखार की शिकायत पर दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की लाख कोशिश के बावजूद गुरुवार दोपहर में इलाज के दौरान महक की मौत हो गई। वहीं, बौंडी के जैतापुर निवासी नंदन की पत्नी ललिता ने बेटी को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर, बुखार और डायरिया से पीड़ित 12 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें रागिनी (3) तथा चंदन (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि मृतक बच्चों के परिवारीजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाए थे। ऐसे में कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed