{"_id":"5ce81ccabdec22071212d948","slug":"15587156441-bahraich-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर में बुरी तरह से हारीं कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपने ही घर में बुरी तरह से हारीं कांग्रेस प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लोकसभा चुनाव की मतगणना में कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले हैं। कांग्रेस की बुरी तरीके से दुर्गति हुई। अपने ही कर्मक्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। वह पांच हजार मतों का भी आंकड़ा नहीं पार कर सकीं। हालांकि भाजपा ने पिछले कई चुनावों की अपेक्षा अप्रत्याशित प्रदर्शन किया।
सत्रहवीं लोकसभा की मतगणना का काम गुरुवार को गल्लामंडी परिसर में निपट गया, लेकिन जो मतगणना परिणाम आए, उसको लेकर जिले के लोग हतप्रभ दिखे। राजनीतिक पंडित भी अवाक नजर आए। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम की मतगणना की गई। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर सांसद की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
इसमें सर्वाधिक बढ़त महसी विधानसभा क्षेत्र से मिली। यहां भाजपा ने 58 हजार 982 मतों से लीड ली, जो एक रिकॉर्ड है। उधर, समाजवादी पार्टी को महज मटेरा विधानसभा में ही तीन हजार 293 वोटों से बढ़त मिली है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पूरी मतगणना के दौरान सपा भाजपा का पीछा करती ही दिखी। उधर, निवर्तमान सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले की दुर्गति हो गयी।
विज्ञापन
बलहा विधान सभा क्षेत्र उनकी कर्मस्थली रही है। सावित्री के राजनीति की शुरुआत भी इसी क्षेत्र से हुई ,लेकिन वह अपने कर्मभूमि में ही पांच हजार वोट नहीं हासिल कर पायीं। बलहा विधानसभा क्षेत्र मेें उन्हें महज 3905 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जिसके चलते कांग्रेस महज 34 हजार 383 मतों पर ही सिमट गयी।
महसी क्षेत्र में और बढ़ा भाजपा का जनाधार
महसी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 51800 मतों से बढ़त हासिल हुई थी। जबकि इस बार भाजपा प्रत्याशी ने 121929 मत हासिल किए। सपा को 62947 और कांग्रेस को महज 2995 मत हासिल हुए। यहां पर पिछले चुनाव की अपेक्षा 6182 अधिक मत हासिल कर भाजपा ने मतगणना के दौरान 58982 मतों से रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। यह बढ़त चौंकाने वाली रही।