फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Sun, 21 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत
गायघाट/मोतीपुर। पुत्री, दामाद व नाती को बाइक पर बिठाकर स्टेशन छोड़ने जा रहे ग्रामीण की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक के साथ मृतका की पुत्री, पति व पिता घायल हुए है। आसपास के लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।

मोतीपुर थाना अंतर्गत रायबोझा भग्गापुरवा निवासी छोटेलाल (55) की पुत्री व दामाद घर पर आए हुए थे। रविवार सुबह सभी ससुराल जाने के लिए निकले।

छोटेलाल बाइक पर पुत्री कलीमुननिशा (26), दामाद सलीम खां (28) तथा नाती शाहजहां (2) को बिठाकर गायघाट रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

उधर से ग्राम पूरे प्रसाद निवासी ननकू (23) पुत्र रामसनेही ससुरालपुरैना भवानीबख्श गांव जा रहा था। गायघाट-स्टेशन मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


जिसमें कलीमुननिशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सलीम खां, शाहजहां, छोटेलाल तथा ननकू घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस बल मौके पर भेजी गई थी। मृतका के परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पंचनामा के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। कलीमुननिशा की मौत से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed