फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मनचलों से आजिज छात्रा ने दी आत्महत्या की धमकी, पांच के खिलाफ केस

मनचलों से आजिज छात्रा ने दी आत्महत्या की धमकी, पांच के खिलाफ केस

Fri, 13 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मनचलों से आजिज छात्रा ने दी आत्महत्या की धमकी, पांच के खिलाफ केस
मनचलों से आजिज छात्रा बोली कर लूंगी आत्महत्या
विज्ञापन



बहराइच। शहर के एक मोहल्ला निवासी कक्षा 11 की छात्रा को रास्ते में आते-जाते समय मनचले परेशान करते थे। मनचलों की हरकत के चलते वह स्कूल भी नहीं जा पा रही थी। इससे परेशान छात्रा ने कई बार पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई।

शुक्रवार को मां के साथ एएसपी नगर के सामने हाजिर होकर छात्रा ने शिकायत की। छात्रा ने कहा कि अगर छेड़खानी करने वालों को पकड़ा नहीं गया तो आत्महत्या कर लूंगी। इस पर एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच मनचलों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी शहर के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पिता व्यवसायी हैं। एएसपी नगर से मिलकर छात्रा ने बताया कि जब वह पिता को खाना देने या स्कूल जाने के लिए घर से निकलती है तो क्षेत्र निवासी रमेश माली, राजेश यादव, लल्ला यादव, बृजेश यादव और मनोज अपने साथियों के साथ उससे छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अपहरण की धमकी देते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एएसपी को व्यथा सुनाते हुए छात्रा फफक पड़ी और बोली की अगर जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो आत्महत्या कर लेगी।


एएसपी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि एएसपी के आदेश पर सभी पांच युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed