फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
घाघराघाट/बाबागंज। अलग-अलग हादसों में रेलवे ट्रैक पर कटकर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोंडा-लखनऊ रेलवे प्रखंड पर पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी। वहीं बहराइच-नेपालगंज प्रखंड पर ट्रेन के सामने कूदकर एक ग्रामीण ने आर्थिक तंगी के चलते जान दे दी। पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत रिठौरा गांव निवासी मायावती (32) की ससुराल गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत खरथरी गांव में है। चार साल पूर्व मायावती का विवाह ओमप्रकाश के साथ हुआ था। कुछ दिन तक तो पति-पत्नी की जिंदगी हंसीखुशी बीती। लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया। ओमप्रकाश पानीपत में नौकरी करता है। मायके के लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद वह छह माह पूर्व पत्नी मायावती को अपने साथ पानीपत ले गया। वहां पर भी सबकुछ ठीकठाक रहा। लेकिन बीते सप्ताह ओमप्रकाश ने अचानक पत्नी को मायके रिठौरा भेज दिया। तब से मायावती तनाव में रहती थी। मायके के लोगों ने भी कई बार उससे कारण पूछा। लेकिन मायावती ने मामूली बात कहकर किनारा कस लिया। सोमवार सुबह उसने जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर वह लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुमेरपुर कनेहरा निवासी ढोढ़े (45) पुत्र लाले ने बीते सप्ताह अपनी कुछ जमीन बेची थी। लेकिन उसका पैसा उसे नहीं मिल सका। इससे वह तनाव में रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि जमीन खरीदने वाले लोग पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे। इसकी शिकायत भी कई बार उसने विपक्षियों से की। लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। सोमवार भोर में उसने बहराइच-नेपालगंज प्रखंड पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed