{"_id":"5967ab144f1c1b52758b4715","slug":"131499966228-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से विवाहिता को ससुरालीजनों ने अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके से विवाहिता को ससुरालीजनों ने अगवा करने की कोशिश
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को ससुरालवालों ने किया मायके से अगवा करने का प्रयास
बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर पृथ्वीपुरवा निवासी एक विवाहिता को उसके मायके से बुधवार देर शाम को ससुराल के लोगों ने असलहे की नोंक पर अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर कट्टा लहराते हुए भाग गए। इस मामले में विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उसका कहना है कि विवाह के बाद से ससुराल के लोग उसे बीफ खाने के लिए परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे शैंपू पिलाया गया जिससे गर्भपात हो गया। किसी तरह ससुराल से भागकर जान बचाई। विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर गोमांस का व्यापार करने का आरोप भी मढ़ा है। इस मामले में एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर पृथ्वीपुरवा निवासी अफसाना बेगम ने एसपी को सौंपे गए पत्र में कहा है कि उसका निकाह नौ जून 2015 को कोतवाली नानपारा के आंबा पोखर निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ हुआ था। अफसाना का कहना है कि निकाह के बाद दो दिन ससुराल रही। फिर मायके चली आई। गौने की परंपरा छह माह बाद हुई। इसके बाद दो माह ससुराल रही। अफसाना का कहना है कि इस दौरान ससुराल के लोगों ने उसे जबरन बीफ खिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारापीटा। मांस पकाने का भी दबाव डाला, लेकिन न पकाने पर लाठियों से पीटा गया। भूखा रखा गया। कहा गया कि मायके से एक लाख रुपये दिलाओ, तब कारोबार बंद करेंगे। महिला का कहना है कि इसी बीच वह गर्भवती हुई, तभी उसे जबरन शैंपू पिला दिया गया जिससे गर्भपात हो गया। 29 मार्च को किसी तरह भागकर जान बचाई। अफसाना ने कहा कि उसके पिता ने ग्राम प्रधान हरखापुर को पूरी जानकारी दी तो उन्होंने सुलह समझौता कराने की कोशिश की लेकिन ससुराल के लोग सुलह करने को तैयार नहीं हुए। महिला के मुताबिक बुधवार शाम को ससुरालीजन कार से उसके घर पर आ धमके। कट्टे की नोंक पर अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर 15 हजार रुपये नकदी, शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। किसी तरह परिवार की जान बच सकी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने कहा कि सीओ नानपारा को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।