फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शराब के लिए पैसे न देने पर किया था पत्नी का कत्ल

शराब के लिए पैसे न देने पर किया था पत्नी का कत्ल

Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे न देने पर किया था पत्नी का कत्ल
बहराइच। शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने ही पत्नी की हत्या की थी। पति उस पर लगातार बैंक एफडी तोड़ने का दबाव बना रहा था। पत्नी के मना करने पर पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर पति ने बताया था कि पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शनिवार को हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिकारीपुर चौड़ा निवासी संगीता देवी (28) का विवाह दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम अशोका निवासी अरुण कुमार वर्मा के साथ आठ साल पूर्व हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंस पालन व दूध बेचकर उनके घर का खर्च चलता था। दंपती के कोई औलाद नहीं थी। दूध से मिले पैसे बचाकर संगीता ने 50 हजार रुपये की बैंक एफडी कराई थी। पति को इसका पता चल गया।

इसके बाद पति लगातार उस पर एफडी तोड़ने का दबाव बना रहा था। लेकिन संगीता उसे बराबर मना कर रही थी। 20 सितंबर की रात पति ने पत्नी का गला दबाते हुए एफडी तोड़ने का दबाव बनाया।


नशे में होने के कारण उसने काफी तेजी से गला दबा दिया। सांस रुकने से संगीता की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि संगीता के पिता सियाराम की तहरीर पर दामाद के खिलाफ शुक्रवार को हत्या का केस दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed