फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   गर्भवती को पीटा

गर्भवती को पीटा

Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को पीटा
खुटेहना (बहराइच)। नेजाभार गांव निवासी एक निशक्त गर्भवती महिला बुधवार सुबह लकड़ी तोड़ रही थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला ने रंजिश में पति के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे महिला बेहोश हो गई। इलाज के बाद पति ने महिला के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए गर्भवती को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत नेजापुर गांव निवासी माया देवी (30) पत्नी लल्लू गूंगी है। वह छह माह से गर्भवती भी है। माया देवी बुधवार सुबह घर के बगल स्थित पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ रही थी। इस पर पड़ोसी महिला ने लकड़ी तोड़ने से मना किया। गर्भवती ने विरोध किया। इससे नाराज पड़ोसी महिला ने पति पुत्तन व घर की युवती तुलसी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। काफी देर तक पति के घर न पहुंचने पर पति लल्लू ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर पत्नी बेहोश मिली। पानी डालकर होश में लाने के बाद उसने पत्नी से जानकारी ली। पत्नी ने पड़ोसियों पर पीटने का आरोप लगाया। स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद पति उसे थाने लेकर गया और तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिला की तहरीर पर तुलसी, पुत्तन व आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गर्भवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed