फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तस्करी कर लाया जा रहा 31 बोरा चायनीज मटर बरामद

तस्करी कर लाया जा रहा 31 बोरा चायनीज मटर बरामद

Fri, 17 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
तस्करी कर लाया जा रहा 31 बोरा चायनीज मटर बरामद
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी कर लाई गई 31 बोरा चायनीज मटर पुलिस ने बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बरामद मटर की खेप को सीज कर उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह खाद्यान्न पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर कस्बा क्षेत्र में सिपाही रामकेश यादव, विजय कुमार पटेल, अशोक कुमार यादव के साथ सघन चेकिंग शुरू की गयी। इसी दौरान रुपईडीहा चौराहे पर स्थित डेयरी के निकट नेपाल से तस्करी कर लायी गयी चायनीज मटर की खेप डंप मिली।
विज्ञापन


31 बोरा मटर को मौके से बरामद कर सीज कर दिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान पूरन निवासी स्टेशन रोड रुपईडीहा व आशाराम निवासी जमुनहा के रूप में हुई। बरामद चायनीज मटर को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed