फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   11 houses burnt

11 आशियाने राख छह लाख का नुकसान

Sat, 07 Nov 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 07 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। गंगापुरवा खैरी गांव में शनिवार शाम अचानक लगी आग से 11 ग्रामीणों के मकान जल गए। संपति्त बचाने में एक ग्रामीण भी झुलसा है।
विज्ञापन


हादसे में छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 11 हजार से अधिक की नकदी भी आग की भेंट चढ़ी है। राजस्वकर्मी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है।

हरदी के गंगापुरवा खैरी गांव निवासी बाबूराम के फूस के घर में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। परिवार के लोग शोर मचाते हुए भागे।

गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक लपटों ने मुन्नी देवी, सुरेंद्र, रामलौटन, विनोद कुमार, सतीश, गंगू, राजेंद्र, सागर और ओमप्रकाश के मकानों को भी आगोश में ले लिया। थाने पर सूचना दी गई।
विज्ञापन


40 मिनट बाद दमकल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया है। संपत्ति बचाने में ओमप्रकाश के हाथ-पैर झुलस गए। उसे निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed