फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा, दो बोलेरो व दस बाइकें बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा, दो बोलेरो व दस बाइकें बरामद

Thu, 14 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा, दो बोलेरो व दस बाइकें बरामद
बहराइच। पुलिस ने वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आटो लिफ्टर गैंग का सरगना मेरठ का रहने वाला है। लगभग डेढ़ दशक से उसने नेपाल सीमा को अपना ठिकाना बना रखा था। गिरोह ने बहराइच, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, गोंडा, लखीमपुर आदि जिलों से वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। इसके कब्जे से दो बोलेरो जीप और दस बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं और वाहनों के नेपाल में बेचे जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने एसपी सिटी कमलेश दीक्षित की अगुवाई में स्वाट टीम को खुलासे के निर्देश दिए थे। स्वाट टीम के प्रभारी नवीन मिश्रा और सर्विलांस सेल के आशीष जायसवाल ने गिरोह को पकड़ने के लिए शिकंजा कसना शुरू किया। नानपारा के इमामगंज बाईपास के निकट सूचना मिलने पर स्वाट टीम और उपनिरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा ने घेराबंदी की। इस दौरान मेरठ में मूल रूप से रहने वाले मनोज उर्फ मोनू जाट निवासी बशीरगंज कोटवा कोतवाली नानपारा, दिनेश गोड़िया और खैरीघाट के पंडितपुरवा नकहा निवासी गुड्डू शर्मा को दबोच लिया गया। इसके दो साथी रक्षावन उर्फ रामखेलावन और बलेसर फरार हो गए। इनके कब्जे से कानपुर के थाना बर्रा और थाना ग्वालनटोली से चोरी की गई दो बोलेरो जीप बरामद हुई। जबकि छिपाकर रखी गई उन्नाव, कानपुर, बहराइच, पयागपुर, सीतापुर आदि से चोरी की गई दस बाइकें बरामद हुईं। बोलेरो जीप पर चोरों ने एक जीप पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लिखवा रखा था। जबकि दूसरे वाहन पर भारतीय जनता पार्टी लिखा हुआ था। पुलिस का मानना है कि वाहन चेकिंग में पुलिस से बचने के लिए ऐसा किया गया होगा। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बरामद वाहनों के मालिकों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। जबकि फरार चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन


नेपाल का जीत पुलिस के निशाने पर
नेपालगंज निवासी जीत इस वाहन चोर गिरोह के संपर्क में था। लंबे समय से वह इन वाहनों को नेपाल में बेचने में इनकी मदद कर रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि जीत नेपाल में लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। उसे नेपाल पुलिस भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed