फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 people injured in the stone pelting

पथराव में 10 लोग घायल

Mon, 22 Aug 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
जगदीश नगर और अहिरन पुरवा निवासी दो ग्रामीणों के बीच भूमि विवाद की रंजिश ने सोमवार को बड़े संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया। सोमवार सुबह जगदीशनगर गांव के सैकड़ों लोगों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचों से लैस होकर अहिरन पुरवा पर धावा बोल दिया। जो जहां मिला, उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जमकर उत्पात मचाया। दोनों पक्षों में डेढ़ घंटे तक पथराव हुआ, फायरिंग भी हुई। मारपीट और पथराव में अहिरन पुरवा के 10 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में छह नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी हमलावर फरार हैं, इसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत इंटहा के मजरा अहिरन पुरवा निवासी अनूप कुमार और जगदीश नगर निवासी रमेश कुमार ने जंगलीनाथ मंदिर के पास दो बिस्वा जमीन खरीदी है। रमेश को सेवक लाल ने व अनूप को मून बाबा ने बैनामा किया है। मगर बैनामा की गई जमीन की चौहद्दी एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दोनों पक्ष जमीन के टुकड़े पर अपना-अपना अधिकार जमा रहे हैं। इसके चलते आए दिन टकराव की नौबत बनती है। सप्ताह भर पूर्व दोनों पक्षों ने देख लेने की धमकी दी थी। उसी के तहत सोमवार सुबह जगदीश नगर निवासी रमेश, पट्टे, सहदेव, निहाल, सूबेदार, बरसाती समेत करीब 200 लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियारों व तमंचों से लैस होकर अहिरन पुरवा में आ धमके। जो जहां मिला, उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इस पर अनूप पक्ष के लोगों ने भी सामना किया, मगर पूरी तैयारी से आए जगदीश नगर के लोग भारी पड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। तमंचों से चार राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे दहशत की स्थिति बन गई। लगभग डेढ़ घंटे तक उत्पात चला। इसके बाद जगदीशनगर के ग्रामीण भाग गए।


संघर्ष में अहिरन पुरवा निवासी आजाद (30), रिंकू (28), आज्ञाराम (60), शोभाराम (35), अरुण (25), जय कुमार (40), नन्हें (29), कपिल (28), अनूप (45), महेश (32) घायल हो गए। सभी घायलों को नानपारा सीएचसी पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed