फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crime

इनामी बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

Tue, 13 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime
13 बीएचआर 38 - रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। 16 साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश की खैरहनिया जंगल में सोमवार देर रात पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मसमर्पण करने की बात पर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस व बदमाश के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। बचाव में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी चरदा में भर्ती कराया गया है। यहां से बदमाश को जेल भेजा जाएगा। एएसपी ग्रामीण ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारपुरवा खांवाकला निवासी अखलाक उर्फ अकलाख पुत्र भुजऊ उर्फ यार मोहम्मद के खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमा दर्ज था। 2005 के फरवरी माह में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने उस पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर रखा था। एसपी सुजाता सिंह ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह दलबल के साथ बाबागंज तिराहे पर बदमाश को पकड़ने की चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर ने बताया कि 16 साल से फरार चल रहा बदमाश पशु तस्करी की बात करने खैरहनिया जंगल के पास स्थित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के निकट आने वाला है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए देर रात थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वन बैरियर स्थित आने-जाने वाले मार्ग पर इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक आदमी आता हुआ दिखाई दिया। मुखबिर ने संकेत दिया तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख बदमाश ने भागने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुई जवाबी फायरिंग की। लगभग आधे घंटे तक पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ चलती रही। इसी बीच रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने पैर को निशाना बनाते हुए फायर किया। पैर में गोली लगने से बदमाश गिर गया और टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो खोखा बरामद हुआ है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी चरदा में एसआई हरीश सिंह की देखरेख में भर्ती कराया गया है। इसके बाद जेल रवाना किया जाएगा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो वह पहले तो सामान्य स्थिति में दिखा, लेकिन अचानक उसने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरु की दी। इस पर मौजूद पुलिसकर्मी एकाएक हुई फायरिंग से सहम गए, लेकिन तत्काल साहस का परिचय दिखाते हुए मुठभेड़ में बदमाश का सामना कर उसको गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जिले में अमन-शांति के बीच त्रिस्तरीय चुनाव सकुशल संपन्न हो, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। रूपईडीहा पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था।
- सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed