फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cow given to families of malnourished children

कुपोषित बच्चों के परिवारीजनों को दी गाय

Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cow given to families of malnourished children
नानपारा (बहराइच)। नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित कान्हा गौशाला में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गुरुवार को कुपोषित बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कुपोषित बच्चों के आठ परिवारीजनों को गाय दी गई। इसके साथ ही कुपोषण से बचाव के टिप्स सुझाए।
विज्ञापन

नानपारा नगर पालिका के मोहल्ला तोपखाना स्थित कान्हा गौशाला परिसर में गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी बलहा विमला देवी रहीं। गौशाला से कुपोषित बच्चों के अभिभावक को शासन की मंशा अनुरूप गाय दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव के अति कुपोषित बच्चे के अभिभावकों को गौशाला से दूध देने वाली गाय के साथ-साथ 900 रुपये प्रति माह भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव के टिप्स दिए गए। मौके पर नगरपालिका के लिपिक गौशाला इंचार्ज राजकुमार सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा मौर्या, कृष्णा देवी, सीमा देवी, शकीला बानो, सरोज चौधरी, रंजना देवी, रुकमणी देवी, तथा मुख्य सेविका सावित्री देवी तथा उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed