फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Covid 19

दो युवकों की रिपोर्ट में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि

Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
बहराइच। उत्तराखंड के रुड़की और बाबागंज क्षेत्र निवासी युवकों के करोना पीड़ित होने का संदेह होने पर उनकी जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया था। शनिवार तड़के दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट आयी। इसमें दोनों युवकों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिलेवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी अपनी पत्नी से मिलने से बहराइच आया था। यहां पर उसकी हालत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। इसी तरह बाबागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक में भी कोरोना वायरस होने का संदेह हुआ था। सऊदीअरब से आए युवक को भी पुलिस ने कोरोना वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट शनिवार सुबह लखनऊ से मिली। जांच में दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई। दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सीएमएओ ने बताया कि अभी तक जिले में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। यह खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed