{"_id":"3455f1f79826368e29f28f67c514dc6f","slug":"court-modeling-woman-s-body-from-the-grave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर कब्र से खोदवाई युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर कब्र से खोदवाई युवती की लाश
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल कस्बा के कटरा दक्षिणी निवासी रकीम का अपनी पत्नी जन्नो से 20 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। उस समय जन्नो की गोद में दो माह की पुत्री थी। तलाक के बाद जन्नो ने लखनऊ में निकाह कर लिया। जबकि उसकी पुत्री अजरा खातून अपने नाना सहीद अहमद निवासी खिदरापुर थाना जरवलरोड के पास रहने लगी।
यहां पर 13 अक्तूबर 2014 को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से अजरा झुलस कर घायल हो गई थी। उसने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया था। ननिहाल के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना मिलने पर उसका पिता रकीम कोर्ट पहुंच गया।
उसने ननिहाल के लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार बिंद्रा मिश्रा की मौजूदगी में एसओ आरपी पांडेय ने शव को कब्र से निकलवाया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।