फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Court issued warrant against doctor couple

चिकित्सक दंपती के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट

Sun, 04 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Court issued warrant against doctor couple
बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के एक गांव निवासी युवती को गांव का युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए दबाव बनाया। इस पर प्रेमी ने युवती को मिहींपुरवा के एक नर्सिंगहोम में गर्भपात करा दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को जिला मुख्यालय पर भर्ती कराया।। युवती ने कलमबंद बयान दिए जिसमें चिकित्सक दंपती के विरुद्ध मुर्तिहा कोतवाली में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि आरोपी प्रेमी पहले से ही जेल में बंद है। चिकित्सक दंपती के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत मुर्तिहा गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का गांव निवासी रंजीत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रंजीत युवती को शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष पूर्व भगा ले गया था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा प्रबोध कुमार ने बताया कि युवती ने प्रेमी से विवाह के लिए दबाव बनाया तो युवक ने अभी बच्चे न पैदा करने और बाद में विवाह करने की बात रखी। इसके बाद रंजीत युवती को मिहींपुरवा में संजीवनी नर्सिंगहोम ले गया। यहां पर चिकित्सकों ने सात माह की गर्भवती का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। यहां इलाज के बाद हालत में सुधार हो सका।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि युवती ने कलमबंद बयान दर्ज कराया है। जिसमें संजीवनी नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र चौरसिया और डॉ. किरन पर गर्भपात कराने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कोतवाली मुर्तिहा में डॉक्टर दंपती के विरुद्ध 17 जुलाई को केस दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी रंजीत पहले से ही जेल में बंद है। उसके विरुद्ध धाराएं बढ़ाई गई हैं। कोतवाल ने बताया कि अदालत द्वारा दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में नहीं हो सकता गर्भपात
दुष्कर्म से पीड़ित या गर्भवती युवती का मेडिकल और गर्भपात किसी भी नर्सिंगहोम में नहीं हो सकता है। गर्भपात कराना अपराध है। मिहींपुरवा में स्थित नर्सिंगहोम के चिकित्सक पर केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर नर्सिंगहोम संचालन पर रोक लगवाई जाएगी।
डॉ. राजेश मोहन, श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed