फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Couple with six daughters hit by pickup, couple and girl died

Bahraich News: छह बेटियों संग दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, दंपती व बच्ची की मौत

Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Couple with six daughters hit by pickup, couple and girl died
बहराइच। छह बेटियों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे दंपती को बीती रात तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। बहराइच-नानपारा बाइपास पर हुए भीषण हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज लाया गया। दो बच्चियों को चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही दो माह की मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजीजोत अकेलवा बाजार निवासी दुर्गेश (40) की ससुराल हरदी थाना क्षेत्र के करैना में है। सोमवार रात वह पत्नी शकुंतला (36) और छह बेटियों लक्ष्मी (12), कोमल (6), मनीषा (3), सेजल (9), शिवांगी (2) और रागिनी उर्फ गोलू (2 माह) के साथ करवा चौथ मनाने के लिए ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में बहराइच-नानपारा बाईपास पर सब्जी मंडी के पास देर रात लगभग 10.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती बच्चों समेत उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में दंपती दुर्गेश व शकुंतला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से चोटिल सेजल व रागिनी को चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में दो माह की रागिनी ने दम तोड़ दिया। भीषण हादसे की सूचना एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। एएसपी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चियों के इलाज की भी जानकारी ली।


चार बच्चियों की हालत स्थिर
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप घायल दो बच्चियों को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया था, जिसमें एक की मौत हो गई। जिले में भर्ती चार बच्चियों का इलाज जारी है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।



एक बाइक पर सवार थे आठ लोग
एक ही बाइक पर आठ लोगों का बैठना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसा करने वाली पिकअप को कब्जे में लेकर चालक के संबंध में जांच करनी शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि जल्द पिकअप चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed