{"_id":"5d9f69478ebc3e01767f5d9c","slug":"couple-dies-due-to-electric-shock-niece-scorched-bahraich-news-lko486117240","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दंपती की मौत, भांजी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दंपती की मौत, भांजी झुलसी
विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला नौवागढ़ी में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत के बाद घर पर जमा भीड़।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के नौवागढ़ी मोहल्ले में बुधवार की रात गर्भवती महिला कूलर बंद करने के लिए बाहर निकल रही थी। जैसे ही उसने चैनल गेट को पकड़ा, तभी उसे गेट में उतर रहा करंट तेज झटके के साथ लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक पत्नी के न लौटने पर पति उसे देखने पहुंचा, तभी करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई।
मामा व मामी को करंट की चपेट में आता देख भांजी उन्हें बचाने दौड़ पड़ी, जिससे वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गर्भवती महिला व पति की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
कोतवाली देहात अंतर्गत नौवागढ़ी मोहल्ला निवासी रिंकी (28) गर्भवती थी। बुधवार की रात करीब तीन बजे रिंकी कूलर बंद करने के लिए उठी। वह चैनल गेट पकड़कर कूलर की ओर बढ़ी। कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। गेट पकड़ते ही करंट लगने से गर्भवती रिंकी की मौत हो गई।
विज्ञापन
काफी देर तक रिंकी के न लौटने पर पति जुगुल किशोर (30) पुत्र अंबिका प्रसाद मौके पर पहुंचा। वह पत्नी को उठाने लगा, जिससे पति भी करंट की चपेट में आ गया। जुगुल किशोर की भी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक मामा व मामी को बिस्तर पर न देख भांजी सेजल वर्मा (16) मौके पर गई तो दोनों अचेतावस्था में पड़े मिले। उसने मामा-मामी को जैसे ही पकड़ने की कोशिश की, उसे भी करंट का झटका लगा, जिससे वह दूर जाकर गिरी।
उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर हालत में भांजी सेजल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं मेन लाइन से कनेक्शन को काटते हुए पति-पत्नी के शव को भी उठाकर किनारे रखा गया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि गर्भवती महिला व पति की मौत करंट लगने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिवार में दंपती की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
अब कौन करेगा दुकान का संचालन
जुगुल घर के बाहर ही परिवार का खर्च चलाने के लिए दुकान का संचालन करता था। दुकान कीके आय से ही रोजी-रोजी चलती थी। लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था। देर रात को करंट लगने से गर्भवती महिला व पति की मौत हो गई। दंपती की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि अब दुकान का संचालन कौन करेगा।
घटना से आसपास के ग्रामीण भी दुखी
गर्भवती महिला व पति की मौत से पड़ोसी भी काफी दुखी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक रिंकी के गर्भवती होने से पति जुगुल किशोर काफी खुश था। जुगुल हाथ बंटाने के लिए भांजी को लेकर आया था। लेकिन ऐसा दुख पड़ा कि खुशी से पहले ही मोहल्लेवासियों को दुख का सामना करना पड़ा। जो भी घटना के बारे में सुन रहा है। उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं।