फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Counting of votes should be done with decency and restraint

Bahraich News: शालीनता व संयम के साथ संपन्न करवाएं मतगणना

Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes should be done with decency and restraint
केडीसी में संपन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण, डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर सोमवार को किसान महाविद्यालय में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। डीएम ने प्रशिक्षण का जायजा लिया और प्रशिक्षण दाताओं व कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

किसान महाविद्यालय में मतगणना को लेकर जारी प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिकों को संबोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने कहा कि सभी स्वतंत्र, निष्पक्ष व सुव्यस्थित मतगणना संपन्न करवाएं। मतगणना के दौरान सभी शालीनता, धैर्य व संयम का परिचय देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों में कार्य करें।
विज्ञापन

सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरें और पोलिंग एजेंट को अपनी कार्यवाई से संतुष्ट रखें। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने कार्मिकों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक व आयोग के गाइडलाइन की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ रम्या आर, डीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, पीडी राज कुमार, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed