{"_id":"601d7a078ebc3e4c60560a53","slug":"corona-warriors-vaccinated-at-seven-centers-including-medical-college-bahraich-news-lko5633645178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज समेत सात केंद्रों पर कोरोना योद्धाओं को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज समेत सात केंद्रों पर कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल समेत सात केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण शिविर लगा। जिसमें कोरोना योद्धाओं ने बढ़ चढ़कर टीका लगवाया। अभियान देर शाम तक चलता रहा। 678 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण शुरू कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।
टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, स्टाफ नर्स ने टीका लगवाया। मोतीपुर में शुक्रवार 95 को टीका लगाया गया। महसी में दूसरे दिन 96 का वैक्सीनेशन हुआ है। इनमें पहले चरण के छूटे योद्धाओं को भी टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के वैक्सीनेशन में छूटे योद्धाओं को भी टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन कुल 815 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। इनमें से 678 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया है।