फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Corona's havoc: thousands of people arrived in the district from metros

कोरोना का कहर: महानगरों से जिले में पहुंचे हजारों लोग

Sun, 22 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: thousands of people arrived in the district from metros
बहराइच नगर में रविवार को जनता कर्फ्यू में मुम्बई से जरवलरोड रोड रेल द्वारा व उसके बाद बहराइच पैदल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महानगरों में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किये गए लॉकडाउन का असर जिले में भी साफ दिखाई दे रहा है। बसों और ट्रेनों के न चलने के बावजूद पैदल और निजी साधनों से हजारों की संख्या में मजदूरी पेशा लोग घर वापसी को लेकर पहुंचे हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आदि जगहों से जत्थों में लोग पहुंचते रहे हैं। इन सभी की जांच की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। हालांकि यह लोग बाहर से जांच कराने के बाद ही वापस आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी का रूप न ले इसके लिए सरकार ने महानगरों में लॉकडाउन किया हुआ है। महानगरों में बहराइच और श्रावस्ती के लोग बड़ी संख्या में नौकरी और मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के बाद सभी घर वापसी कर रहे हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के कारण ट्रेनों व बसों के साथ ही सभी साधनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ लोग जरवल से पैदल सफर कर बहराइच पहुंचे। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से बड़ी संख्या में इन लोगों के आने के कारण सड़कों पर चहल-पहल भी दिखाई दी। हालांकि प्रशासन द्वारा इन सभी की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। मगर यह सभी जिन स्थानों से आ रहे थे, वहां पहले से ही इनकी जांच की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed