{"_id":"60772ca58ebc3ec899798275","slug":"corona-bahraich-news-lko5742173190","type":"story","status":"publish","title_hn":"6209 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, 7791 वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6209 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, 7791 वंचित
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर समेत 256 स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार को वैक्सीन लगाई गई। 14 हजार में से 6209 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 7791 लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए। वहीं गुरुवार को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 11 हजार डोज जिला मुख्यालय भेज दी गई है।
वैश्विक महामारी कोरोना पर अंकुश के लिए जिले में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीका उत्सव के अंङ्क्षतम दिन बुधवार को 256 सत्र में वैक्सीनेशन कार्य हुआ। मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 256 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि बुधवार को 6209 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि लक्ष्य से 7791 लोग वंचित रह गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 वर्ष के सभी लोगों को नि:शुल्क में वैक्सीन लगायी। डॉ. वर्मा ने बताया कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज गुरुवार से लगेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय को 11 हजार डोज भेज दी गई है। दूसरे डोज के 10 हजार लोगों को कोवैक्सीन लगनी है। ऐसे में समय से सभी लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।