{"_id":"6075da878ebc3e8d1853d736","slug":"corona-bahraich-news-lko574067386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों से आने वाले श्रमिक सीधे पहुंच रहे घर, बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों से आने वाले श्रमिक सीधे पहुंच रहे घर, बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
13 बीएचआर 51 - एडवाइजरी- बहराइच के रुपईडीहा में रोडवेज बस से कुछ इस तरह घरों के लिए रवाना होते प्रवासी
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लॉकडाउन के भय से दूसरे प्रदेश में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक घरों को पहुंच रहे हैं। प्राइवेट बस, रोडवेज बस और ट्रेन द्वारा सभी घर आने को आतुर दिख रहे हैं। इनमें सिर्फ जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जांच हो रही है। अन्य जगहों पर बसों से उतरने वाले यात्री सीधे अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा होम आइसोलेट करने की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ संक्रमितों को ही होम आइसोलेट कर रहा है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में तेजी से फैल रही है। दूसरी लहर में अब 400 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सिर्फ 12 लोग मेडिकल कॉलेज के एल 2 अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट कराया गया है। बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों में दूसरे लॉकडाउन का भय सताने लगा है। ऐसे में काम के लिए मुंबई, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पंजाब, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान में गए लोग पुन: घर वापस होने लगे हैं।
इन राज्यों के लोग प्राईवेट बसों से सीधे अपने गांव पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ प्रवासी श्रमिक रोडवेज बसों से जिला मुख्यालय आ रहे हैं। जिला मुख्यालय से सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं मुंबई, दिल्ली, पंजाब, चेन्नई और गुजरात से आने वाले लोग ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। ट्रेन से आने वाले लोग गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन
यहां पर जरवल स्वास्थ्य टीम द्वारा श्रमिकों की जांच की जा रही है। जरवल में जांच होने वाले जिले के श्रमिकों को होम क्वारंटीन कराया जा रहा है। जबकि दूसरे जिले के लोगों को उनके घर भेजा जा रहा है। ऐसे में गांव पहुंचने वाले श्रमिक अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण फैला रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ नगर क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है।
दूसरे प्रदेश से अपने घर आने वाले श्रमिक घर पहुंच रहे हैं, लेकिन इन श्रमिकों की स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में संक्रमण फैल रहा है या नहीं। इसकी जानकारी भी स्वास्थ्य टीम के पास नहीं है। सूचना मिलने पर ही स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर जांच कर रही है। ऐसे में कई ऐसे परिवार हैं, जिनमें बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत है।
गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से यात्री उतर रहे हैं। इसके लिए जरवल के मुस्तफाबाद सीएचसी की टीम लगाई गई है। प्रतिदिन ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। जिस गांव से संक्रमण की सूचना मिलती है। वहां पर स्वास्थ्य टीम भेजा जाता है। शासनादेश के अनुसार ही कोविड संक्रमण पर कार्य किया जा रहा है।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ