फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Control room will keep an eye on paddy procurement, target of 17.55 lakh quintals

Bahraich News: धान खरीद पर नजर रखेगा कंट्रोल रूम, 17.55 लाख क्विंटल लक्ष्य

Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Control room will keep an eye on paddy procurement, target of 17.55 lakh quintals
बहराइच। धान खरीद के दौरान अक्सर किसान क्रय केन्द्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हैं। कई बार क्रय केन्द्र प्रभारी पर सुविधा शुल्क लेने की बात भी किसान कहते हैं। अब इस पर विराम लगाने के लिए शासन के निर्देश पर इस बार धान खरीद नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और दो कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन


धान खरीद नियंत्रण कक्ष एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद के साथ ही प्रभावी हो जाएगा। धान खरीद के लिए इस बार जिले को 17 लाख 55 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान खरीद शुरु की जाएगी। किसानाें को उनके गांव के आसपास ही क्रय केन्द्र की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विपणन विभाग की ओर से इस बार 19 क्रय केन्द्रों की बढ़ोत्तरी की गई है। बीते वर्ष जहां जिले में 117 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान खरीद की गई थी, तो वहीं इस बार 136 क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं पिछले बार शासन की ओर से मिले खरीद लक्ष्य 17.12 लाख क्विंटल को शत प्रतिशत हासिल कर लेेने पर इस बार खरीद लक्ष्य में भी 43 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य बढ़ाते हुए 17.55 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही इस बार शासन की ओर से भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 143 रुपए का तोहफा दिया गया है। इस बार सामान्य धान 2183 रुपए प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 2203 रुपए में खरीदा जाएगा।

एक नवंबर से शुरु हो जाएगा नियंत्रण कक्ष

धान खरीद नियंत्रण कक्ष पर कनिष्ठ सहायक कमल किशोर भट्ठ व विपणन सहायक रुकईया बेगम की तैनाती की गई है। साथ ही विपणन विभाग की ओर से शिकायत व सुझाव के लिए मोबाइल नंबर 7839565038 जारी किया है। किसान एक नवंबर से धान खरीद के साथ ही इस मोबाइल नंबर या फिर जिला विपणन कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में आकर शिकायत व सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।


पीसीएफ के सबसे ज्यादा 48 क्रय केन्द्र धान खरीद को सकुशल संपन्न करने के लिए इस बार 136 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा खरीद एजेंसी पीसीएफ के 48 क्रय केन्द्र हैं। इसके अलावा पीसीयू के 37 क्रय केन्द्र, यूपीएएस के 23, खाद्य विभाग के 23, मंडी समिति के तीन व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केन्द्र शामिल हैं। वहीं खरीदे गए धान की कुटाई के लिए 24 मिलों को सूचीबद्ध किया गया है।


तहसीलवार क्रय केन्द्रों पर एक नजर
तहसील -खाद्य विभाग-पीसीएफ-पीसीयू-यूपीएसएस-भाखानि

सदर - 07 - 05 - 05- 01- 02
पयागपुर- 02- 04- 04- 03- 00
कैसरगंज- 05 - 13 - 05 - 08 - 00
महसी- 00- 10 - 17 - 08 - 00-
नानपारा- 05 - 10 - 06 - 03 -00
मिहींपुरवा- 02 - 06 - 00 - 00 - 00


धान खरीद के लिए 136 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार 17.55 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। किसानों को कोई असुविधान न हो इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसान किसी भी असुविधा के लिए मुझसे शिकायत कर सकते हैं।

संजीव सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed