फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Contract lineman dies after being electrocuted

Bahraich News: संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत

Sat, 29 Jun 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies after being electrocuted
कोतवाली नगर के मकबरा चौराहा बड़ी हाट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। कोतवाली नगर के मकबरा चौराहा बड़ी हाट के पास शनिवार को दोपहर घर की लाइन ठीक करने गए संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। वहां मौजूद लोग आननफानन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लाइनमैन के मौत की सूचना मिलने पर भारी संख्या में बिजली विभाग के अन्य संविदा कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के डिगिहा निवासी संविदा लाइनमैन महेशचंद्र उर्फ गुड्डू (40) शनिवार को बड़ी हाट में बिजली उपभोक्ता के घर लाइन सही करने गए थे। इसी दौरान घर की लाइन को मुख्य बिजली लाइन से जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि वह पिछले 15 वर्ष से सिविल लाइन बिजली घर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। पिता की मौत हो चुकी है। दो पुत्र अर्जुन, कृष्णा है। मौत से पत्नी शीलादेवी, मां पुष्पादेवी सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर काफी खराब हाल है। वहीं लाइनमैन की मौत की सूचना मिलने पर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को दिलासा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी मदद
घर के अंदर बिजली की समस्या दूर करने के दौरान एक संविदा लाइनमैन की मौत होने की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद करवाई जाएगी।
-सत्यप्रकाश, अधीक्षण अभियंता पॉवर काॅरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed