फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Contract driver and conductor of Rupaidiha depot suspended

Bahraich News: रुपईडीहा डिपो के संविदा चालक व परिचालक निलंबित

Sat, 06 Jul 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Contract driver and conductor of Rupaidiha depot suspended
रुपईडीहा (बहराइच)। रोडवेज की बस का टायर पंक्चर होने के बाद यात्रियों से टायर पंचर के नाम पर वसूली करने के मामले का रुपईडीहा रोडवेज प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में एआएम ने चालक व परिचालक को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एआरएम रुपईडीहा रामप्रकाश ने बताया कि बीते चार जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो दिखाया गया कि रुपईडीहा डिपो बस संख्या यूपी-53, डीटी-4610 का टायर पंक्चर हो गया था। इस दौरान चालक व परिचालक द्वारा टायर बनवाने के नाम पर बस में बैठे यात्रियों से धनराशि की वसूली की जा रही थी। एआरएम ने बताया कि वायरल वीडियो का विभागीय अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते मामले की जांच कराई थी। जिसमें संविदा चालक सूर्यभान मिश्रा व संविदा परिचालक बाबूलाल सरोज को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एआरएम ने बताया कि इसके अलावा सीनियर फोरमैन को तत्काल सहायता उपलब्ध न कराने का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed