फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Container lost control and entered a clothes shop, one injured

Bahraich News: बेकाबू हो कपड़े की दुकान में घुसा कंटेनर, एक घायल

Mon, 04 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 04 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Container lost control and entered a clothes shop, one injured
चित्तौरा के अशोका गांव में अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा कंटेनर।    -संवाद
चित्तौरा/धरसवा (बहराइच)। बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर अशोका गांव में शनिवार रात कपड़े की दुकान में एक बेकाबू कंटेनर घुस गया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



दरगाह क्षेत्र के अशोका गांव निवासी सुरेश कुमार की गांव के निकट हाईवे पर रेडीमेड कपड़े की होलसेल दुकान के साथ ही सिलाई का कारखाना भी है। पीड़ित ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की रात भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक शोर हुआ और ग्रामीणों ने बताया कि दुकान में कंटेनर घुस गया है।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पड़ोसी रामधीरज (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसके बाद जब दुकान में जाकर देखा तो पता चला कि सिलाई मशीन, दोना-पत्तल, काज मशीन, बटन मशीन व बाइक आदि क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान का एक हिस्सा भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में पीड़ित ने 10 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया, जबकि कंटेनर चालक मौके से भाग गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed