फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Construction of oxygen plant should be completed by the end of July: DM

जुलाई के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट का पूरा हो निर्माण : डीएम

Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Construction of oxygen plant should be completed by the end of July: DM
मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट के लिए बन रहे फाउंडेशन का निरीक्षण करते ज - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है। जिसका निरीक्षण रविवार को जिलाधिकारी ने किया। उन्होंने निर्माण के गुणवत्ता की जांच की। जिलाधिकारी ने जुलाई माह के अंत तक फाउंडेशन निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएचसी में बने पीकू, कोविड, इमरजेंसी, पोषण पुनर्वास वार्ड का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका पर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी।
विज्ञापन

जिले के मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीकू वार्ड के लिए चिह्नित किया गया है। साथ ही यहां पर डीआरडीओ की ओर से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए फाउंडेशन का निर्माण बाराबंकी-बहराइच एएनएचआई की टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र पहुंच गए। जिलाधिकारी ने फाउंडेशन निर्माण में गुणवत्ता जांची। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलाई के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने सीएचसी में स्थापित पीकू वार्ड, कोविड वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी वार्ड, ड्रग हाउस का जायजा लिया। डीएम ने सीएचसी के उपस्थिति पंजिका की जांच की। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर डीएम संतुष्ट दिखे। अंत में डीएम ने बेहतर कार्य के लिए अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा व फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र को पुरस्कृत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. एलबी यादव, डॉ. शेर अली, बीपीएम राधेश्याम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन देगा प्लांट
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि सीएचसी में डीआरडीओ की ओर से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। प्लांट से प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। जिससे विकास खंड के बड़े व बच्चों को इलाज में ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed