फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Construction of Nursing College started in Medical College campus

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of Nursing College started in Medical College campus
बहराइच मेडिकल कॉलेज में बन रहा नर्सिंग कॉलेज। 
ध्रुव शर्मा
विज्ञापन

बहराइच। मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस कार्य में आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यार्थियों के रहने के लिए हॉस्टल भी बनाया जाएगा। वर्तमान में 60 सीटों का तीसरा बैच चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।
महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में एमबीबीएस पढ़ाई के साथ पीजी, पैरामेडिकल व नसिंग की कक्षाएं चल रही हैं। वर्तमान समय में 100 एमबीबीएस व 60 नर्सिंग छात्र-छात्राओं का बैच चल रहा है। 100 एमबीबीएस डॉक्टरों का इंटर्नशिप चल रहा है। मार्च में जिले से 100 डॉक्टर निकलेंगे। इसके बाद वे किसी भी मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चल रही कक्षाएं
नर्सिंग के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 60 सीटों पर प्रत्येक वर्ष प्रवेश दिया जाता है। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अपना भवन नहीं है, जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में ही नर्सिंग की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। हॉस्टल की व्यवस्था न होने के कारण मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल व बाहर निजी रूम लेकर नर्सिंग छात्र-छात्राएं को रहना पड़ रहा है। जरूरत को देखते हुए प्राचार्य ने नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद आठ करोड़ रुपए की लागत से कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हॉस्टल की भी सुविधा रहेगी। -डॉ. प्रो. संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed