फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congressmen performed in collectorate

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen performed in collectorate
बहराइच के कलेक्ट्रेट में शनिवार को अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से हटाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसे लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौैंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है। एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

पूर्व शहर अध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा, शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव, कांग्रेस के जिला महासचिव मुकुंद जी शुक्ल शेरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी परिवार के साथ कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद एसपीजी सुरक्षा को वापस लिया जाना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम जयचंद्र पांडेय को सौंपा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ल, जिला महासचिव मुस्तकीम सलमानी, मोहम्मद सहनवाज, मोहम्मद अख्तर, महिपाल सिंह, दीपू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed