{"_id":"6ab41c1e4ac90307fa07ba88","slug":"congress-workers-staged-a-protest-and-scuffled-with-the-police-bahraich-news-c-98-1-slko1009-157308-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों से प्रधानमंत्री के पुतले को छीनती पुलिस।
बहराइच। एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपल तिराहे के पास प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पीपल तिराहे के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पुतले का दहन कर दिया। वहीं पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में कार्यकर्ता वहां से हट गए। इस दौरान शेख जकरिया शेखू, शरीफ बाबू खान, भावेश प्रताप पाठक, नदीम अहमद, इमराज जमीर, फरीद खान और रवि श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।