{"_id":"69ebb68797123687240eaa9c","slug":"conference-of-pradhans-held-on-national-panchayati-raj-day-bahraich-news-c-98-1-slko1009-148188-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानों का हुआ सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानों का हुआ सम्मेलन
विज्ञापन
बहराइच में प्रधान संघ के समारोह में एमएलसी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी।
- फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई खिलाते प्रबंधक व अन्य।
बौंडी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को गोलवाघाट स्थित सुंदर नगर में प्रधानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। पंचायत विकास मंच और प्रधान संघ की ओर से यह आयोजन हुआ। इसमें बहराइच और श्रावस्ती जिले के सैकड़ों प्रधानों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
सम्मेलन में पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला, जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा और ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। वहीं प्रधानों ने मांग उठाई कि कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराए जाएं या प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। मनरेगा भुगतान जल्द करने की भी मांग की गई। सम्मेलन में पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।