फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Collect maximum amount for soldiers and dependents

सैनिकों व आश्रितों के लिए अधिक से अधिक एकत्र करें राशि

Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Collect maximum amount for soldiers and dependents
बहराइच। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार के आवास पर पहुंचकर सैनिक कल्याण अधिकारी ने झंडा लगाया। इस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अधिक से अधिक धनराशि एकत्र करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से अपेक्षा की है कि शासन स्तर से प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने में भरपूर सहयोग प्रदान करें। डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर एकत्र की गई राशि को पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के कल्याणार्थ खर्च किया जाता है, इसलिए लक्ष्य से जितनी अधिक राशि जमा हो सके। उसे एकत्र कर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय को उपलब्ध करा दें। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल रोहित शुक्ला ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों को प्रतीक स्वरूप झंडा लगाकर पूर्व सैनिक व उनकी विधवाओं के कल्याणार्थ राशि एकत्र की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर नायक राम लल्लन व नान पेंशनर अर्जुन सिंह को दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed