फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cold in lowland, Two people died

ठंड से युवक समेत दो लोगों की मौत

Sat, 14 Jan 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Cold in lowland, Two people died
कांपे लाेग - फोटो : अमर उजाला
तराई में पारा लगातार लुढ़क रहा है। कड़ाके की ठंड आम लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार रात ठंड की चपेट में आकर एक माली व एक युवक की मौत हो गई। असहनीय पेट दर्द और कंपकपी के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के परिवारीजनों ने तहसील को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। जरवल नगर पंचायत में लालनटोला निवासी राम बहादुर (47) पुत्र भगौती फूल बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह पूजा के लिए फूल पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार रात में रामबहादुर खेत से फूल लेकर आया। इस दौरान उसे ठंड लग गई।
विज्ञापन


तड़के तीन बजे असहनीय पेट दर्द और थरथराहट होने लगी। इस पर परिवारीजनों ने अलाव जलाकर राम बहादुर को राहत पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान राम बहादुर ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। सुबह सूचना तहसील को दी गई तो लेखपाल वाहिद कमाल ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज किया। रिपोर्ट तहसील को भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र में कोदही पंडितपुरवा निवासी राकेश (32) पुत्र रामधीरज शुक्रवार शाम खेत में धनिया की फसल की निराई करने गया था। इसी दौरान उसे ठंड लगने से पेट में दर्द होने लगा। घर लौटने पर राकेश को उल्टियां होने लगीं। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना तहसील को दी गई। दोनों ही मृतकों का परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed