{"_id":"6175a428e254aa5e523f13b6","slug":"cmo-was-inspecting-innocent-people-were-wiping-bahraich-news-lko601560260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कर रहे थे निरीक्षण, मासूम लगा रहे थे पोछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फखरपुर के बौंडी पीएचसी में निरीक्षण के दौरान फर्श की सफाई करते बच्चे।
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बौंडी (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी का रविवार को सीएमओ निरीक्षण कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मासूम बालक फर्श की सफाई कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फखरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा था। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएमओ अस्पताल का जायजा ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चों की ओर से फर्श की सफाई की जा रही थी। इसका वीडियो और फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन
लोग अधिकारी के सामने ही मासूम से कराए जा रहे कार्य की भर्त्सना करने लगे। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सीएमओ ने बताया कि बच्चों से काम करवाना गलत है। इसका जवाब स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।