फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM appreciates Godan program in Bahraich

बहराइच में गोदान कार्यक्रम की सीएम ने की सराहना

Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
CM appreciates Godan program in Bahraich
बहराइच। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बहराइच जिले में चलाए जा रहे गोदान कार्यक्रम की सराहना सीएम योगी आदियनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान की थी। उन्होंने अन्य जिलों को भी गोदाम कार्यक्रम का अनुसरण करने की नसीहत देते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री की शाबाशी से जिले के अधिकारी गदगद दिखे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में गोदान कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इसमें हर ब्लॉक से दो इच्छुक परिवार चिह्नित किए जाने थे, जिनके बच्चों में कुपोषण के लक्षण दिखाई दें। इसके तहत अब तक जिले की 10 ब्लॉकों में 20 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें तेजवापुर ब्लॉक के शेखदहीर निवासी खुशी, सिसई हैदर निवासी अंकेश, फखरपुर ब्लॉक के घरवा सरकी निवासी दिव्यांशी व आदर्श, नवाबगंज विकास खंड के पीरन सकरुद्दीनपुर निवासी रागिनी व सोरहिया निवासी रूबी को कार्यक्रम के तहत एक-एक गाय दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह चित्तौरा ब्लॉक के ताजखुदाई निवासी नैना व नाजिया, बलहा विकास खंड के सिलेटनगंज निवासी रजनी व मेहरबाननगर निवासी अमित, शिवपुर ब्लॉक के खैराकला निवासी सोनी व बसंतापुर निवासी गणेश, मिहींपुरवा विकास खंड के रायबोझा निवासी श्वेता सिंह व गोपिया की छाया, हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम भाटीकुंडा निवासी रागिनी व रत्तीपुर के दीपक, जरवल के ग्राम महुरीकला निवासी आकृति व झुकिया निवासी श्यामसुंदर और विशेश्वरगंज ब्लॉक के ग्राम नेठिया निवासी ज्योति व लक्खारामपुर निवासी कोमल को एक-एक गाय दी गई है। इन सभी लाभार्थियों को 900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, जिससे यह लोग गाय की देखभाल सही तरीके से कर सकें। डीएम ने बताया कि बीते दिन देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तेजी लाने के दिए निर्देश : डीएम
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी भी बचे चार ब्लॉकों में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि जल्दी ही पात्र परिवारों को कार्यक्रम के दायरे में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed