{"_id":"68f152e670ccddbb8b0b7bec","slug":"clearance-stalled-cheques-worth-rs-35-crore-stuck-in-banks-daily-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-138290-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: क्लीयरेंस ठप, बैंक में रोज अटक रहे 35 करोड़ के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: क्लीयरेंस ठप, बैंक में रोज अटक रहे 35 करोड़ के चेक
Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। त्योहारी सीजन में जिले का बैंकिंग कारोबार बुरी तरह प्रभावित हाे रहा है। 12 दिन से चेकों के क्लीयरेंस का काम ठप होने से न सिर्फ करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि कई खाताधारकों को भी अपना पैसा निकालने में कठिनाई हो रही है। बैंकों में रोज औसतन लगभग 35 करोड़ रुपये के चेक लंबित हो रहे हैं, और अब तक अरबों रुपये के चेक फंस चुके हैं।
स्टेट बैंक मुख्य शाखा के अधिकारियों ने बताया कि समस्या का कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीटीएस (चेक ट्रांजैक्शन सिस्टम) सॉफ्टवेयर का अपडेट होना है। 4 अक्तूबर से ये समस्या है। सॉफ्टवेयर अपडेशन के चलते चेक क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी हो रही है ।
तिकोनी बाग के व्यवसायी अनवर एखलाक ने बताया कि पीपल तिराहे पर उनके सीसीटीवी कारोबार में दीपावली पर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बैंक में चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। बैंक ने बताया कि सिस्टम अपडेट के कारण चेक क्लीयर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ढपालीपुरवा के सराफा व्यापारी ऋषभ सोनी ने कहा कि चेक क्लीयर न होने से सहालग में उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। बैंक ने मामला आरबीआई से संबंधित बताकर उनकी मदद करने से इन्कार कर दिया।
सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के दवा विक्रेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेक क्लीयरेंस ठप होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट की सूचना पहले से दी होती तो लोग पहले से ही तैयारी कर लेते।
अफसर बोले, 3-4 दिनों में सुधरेंगे हालात
भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले 4 अक्तूबर से चेक क्लीयरेंस बंद है और फिलहाल बैंक कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि स्थिति 3 से 4 दिन में सुधरने की उम्मीद है।