फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clashes between two crocodiles lasted for hours, one died

घंटों चला दो मगरमच्छों के बीच संघर्ष, एक की मौत

Sun, 01 May 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two crocodiles lasted for hours, one died
महसी में मगरमच्छ की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाती टीम। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बिसवां के पास घाघरा नदी में दो मगरमच्छों के बीच घंटों चले खूनी संघर्ष में एक की जान चली गई। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक चले खूनी संघर्ष में एक मगरमच्छ को अपनी जान गंवानी पड़ी। मगरमच्छ के मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां के पास घाघरा नदी की कछार में बीते पांच सालों से मगरमच्छों का कुनबा रहता है। यहां लगभग 10 मीटर पानी गहरा है और ये क्षेत्र करीब तीन एकड़ चौड़ा है। मगरमच्छों के रहने से यहां काफी संख्या में लोग शाम के समय बच्चों के साथ मगरमच्छ की उछल कूद देखने आते है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दो मगरमच्छों में आपसी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक संघर्ष चला। जिसमें एक मगरमच्छ की मौत हो गई। मगरमच्छ की मौत की सूचना पर गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर कैसरगंज रेंज प्रभारी आरपी चौधरी, वन दरोगा सलीम खान, बीट प्रभारी जुबेर खान व वाचर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर ने बताया कि आपसी संघर्ष के चलते मगरमच्छ की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed