{"_id":"6412100b8af405a10607ee84","slug":"claims-air-air-potato-sifting-from-road-to-farm-bahraich-news-c-13-1-129856-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दावे हवा-हवाई, सड़क से खेत तक खाक छान रहा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दावे हवा-हवाई, सड़क से खेत तक खाक छान रहा आलू
Thu, 16 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भंडारण को लेकर किए जा रहे तमाम सरकारी दावों के बाद भी आलूू सड़क से लेकर खेतों तक खाक छान रहा है। किसान आलू भंडारण कराने और टोकन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उत्पादन व भंडारण को लेकर सामने आ रहे सरकारी आंकड़े आपस में तालमेल नहीं खा रहे हैं। वहीं आलू की कीमतों में बढ़ोतरी का दावा भी हवा-हवाई साबित हो रहा है। मौजूदा हालात में किसानों की समस्या का कोई हल निकलता नहीं नजर आ रहा है।
बुधवार को देवा-फतेहपुर मार्ग पर ग्राम सलारपुर के पास स्थित द्वारिका कोल्ड स्टोर के पास जाम लगा रहा। कोल्ड स्टोर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चलते ये जाम लगा। इसके बाद करीब एक घंटे तक यातायात बुरी तरह प्र्रभावित रहा। यहां पल्लेदारों की समस्या के चलते किसानों का आलू समय से नहीं उतर पा रहा है। फतेहपुर, रामनगर, कुर्सी, निंदूरा, देवा, सफेदाबाद क्षेत्रों में भी कोल्ड स्टोर से सामने लंबी लाइनें नजर आईं। विभाग का दावा है कि अब तक कोल्ड स्टोर में सवा चार लाख एमटी आलू पहुंच चुका है। इसके बाद भी देवा, कुर्सी और निंदूरा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान आलू खोद रहे हैं और टोकन के अभाव में घरों व बाग में स्टोर करने को मजबूर हैं।
शासन की ओर से शुुरू किए गए ऑपरेशन ग्रीन शुरू किया गया है, जिसमें बाराबंकी को एक हजार का लक्ष्य मिला है। इसमें किसानों, एफपीओ, कमीशन एजेंट, फुटकर व्यवसाइयों व सहकारी समितियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें भंडारण व परिवहन पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसमें किसानों के लिए भंडारण की न्यूनतम सीमा 90 क्विंटल व परिवहन की सीमा सौ किमी निर्धारित की गई है। जबकि फुटकर व्यवसायी को 250 किमी एवं अन्य वर्गों के लिए न्यूनतम सीमा सौ किमी निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
टोकन देने के बाद भी किसानों को वापस लौटाए जाने का मामला सामने आने के बाद डीएचओ महेश कुमार श्रीवास्तव ने चंदेल कोल्ड स्टोर रामनगर व रामलाल कोल्ड स्टोर औरंगाबाद फतेहपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कई और कोल्ड स्टोर को भी नोटिस जारी करने की तैयारी है।