{"_id":"648f405e3faab40d8303cb54","slug":"claim-of-free-from-power-cuts-is-air-air-yasar-shah-bahraich-news-c-13-1-295396-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से मुक्त का दावा हवा-हवाई : यासर शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से मुक्त का दावा हवा-हवाई : यासर शाह
Sun, 18 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बदहाल बिजली व्यवस्था पर पूर्व ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
सपा सरकार के दौरान ऊर्जा मंत्री रहे यासर शाह ने शनिवार को सपा के जिला कार्यालय में कहा कि मुख्यमंत्री ने 22 जून तक प्रदेश को बिजली कटौती से मुक्त करने का फरमान जारी किया है। लेकिन जिला समेत पूरे प्रदेश की जनता इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि कर रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे बुरी स्थित ग्रामीण क्षेत्रों की है। किसानों की सब्जियां, गन्ना व मेंथा की फसल के साथ धान की नर्सरी भी पानी न मिलने से सूख रही हैं। सपा की सरकार के दौरान बिजली के क्षेत्र में जो आधारभूत ढांचा खड़ा किया गया था, वह ढांचा भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते चरमरा गया है। उज्जवला योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर देने का दावा करती है, लेकिन प्रधानमंत्री के दावे की पोल उस समय खुल गई जब मिहींपुरवा के ग्राम मोगलहनपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से 250 फूस के मकान जलकर राख हो गए।