फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   city color in saffron color

केसरिया रंग में रंगा शहर

Sun, 12 Mar 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 12 Mar 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
city color in saffron color
चाौराहे पर लगार्ई गर्ईं झालरें - फोटो : अमर उजाला
होली पर्व को लेकर केंद्रीय होली समिति ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे शहर को केसरिया झंडों से सजाया गया है। चौक-चौराहों पर फूल-मालाओं के बंदनवार बनाए गए हैं। शांति व्यवस्था को लेकर जिले को तीन सेक्टर में बांटा गया है। मोबाइल टीमें गठित की गईं हैं, जो व्यवस्था पर नजर रखेंगी। घंटाघर चौराहे पर होली खेलने के बेहतर इंतजाम भी समिति की ओर से किए गए हैं। 
विज्ञापन


भोर होते ही होली पर्व का धमाल शुरू हो जाएगा। अबीर गुलाल के बीच रंगों की बौछार होगी। लेकिन होली पर्व पर इस बार शहर कुछ अलग अंदाज में दिखा। इसके लिए केंद्रीय होली समिति ने विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊ जी ने बताया कि केसरिया ओम लिखित झंडों से शहर को सजाया गया है। घंटाघर, छावनी, छोटी बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब, डिगिहा, गुरूनानक चौक आदि स्थानों पर फूल-मालाओं व बंदनवार की लड़ियों से सजावट की गई है। उन्होंने बताया कि घंटाघर चौराहे पर होली खेलने के अत्याधुनिक इंतजाम किए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी समिति के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह होली के अवसर पर सभी मोहल्लों में होरियारों की टीमें गाजे-बाजे के साथ रंग खेलते हुए निकलेंगी। व्यवस्था दुरुस्त रहे। इसके लिए तीन मोबाइल टीमें गठित की गईं हैं। टीमों का नेतृत्व बृजेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, कृष्ण गोपाल तायल, राजू भुजवा, युवराज, पवन जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, संदीप मित्तल, राहुल राय, निशंक त्रिपाठी, परमेंद्र पांडेय, कन्हैया सोनी, रामजी शुक्ल, अरविंद सोनी, अतुल गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, मनीष आर्या, संदीप सिंह, राजकुमार सोनी, दीपक सोनी, सतेंद्र शुक्ला, रवी कुमार कर रहे हैं।

केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दाऊजी ने बताया कि सोमवार को प्रात: 10 से 12 बजे के मध्य घंटाघर चौराहे पर 11 रंग खेलती चांचरें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत की जाएंगी। 


केंद्रीय होली समिति अध्यक्ष ने बताया कि होली मिलन का आयोजन सोमवार को सायंकाल घंटाघर परिसर में होगा। जबकि 14 मार्च को दोपहर दो बजे से त्रिमुहानी घाट पर होली मिलन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। जबकि इसी दिन घंटाघर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 

इंसेट 
होली के समय जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें काल
अग्निशमन-    05252- 232111, 101
पुलिस कंट्रोल रूम- 100
जिला चिकित्सालय आपातकालीन विभाग- 102
जिला चिकित्सालय एंबुलेंस सेवा- 9415192496
पुलिस अधीक्षक- 9454400259
सीओ सिटी- 9454401368
सीओ रिसिया- 9454401370
सीओ नानपारा- 9454401372
सीओ महसी- 9454401369
सीओ कैसरगजं- 9454401371
सिटी मजिस्ट्रेट- 9454416037
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed