{"_id":"652d7e7652a5c1851f035b36","slug":"children-ward-full-two-children-admitted-on-one-bed-bahraich-news-c-98-1-slko1011-4812-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चिल्ड्रेन वार्ड फुल, एक बेड पर दो बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चिल्ड्रेन वार्ड फुल, एक बेड पर दो बच्चे भर्ती
Mon, 16 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। बड़ों के बाद अब वायरल बुखार छोटे बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। मेडिकल कॉलेज का चिल्ड्रेन वार्ड बीमार बच्चों से भर गया है। पीआईसीयू में स्थिति और भी खराब है। यहां एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बारिश के बाद से ही जिले में वायरल बुखार व डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। पहले जहां वायरल तेजी से युवकों, महिलाओं व बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा था वहीं अब बड़ों के साथ बच्चों में भी तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 400 से 450 बाल रोगी इलाज के लिए आ रहे हैं।
जिसमें अधिकांश वायरल बुखार की चपेट में हैं। इनमें प्रतिदिन दर्जनों गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिसके चलते चिल्ड्रेन वार्ड भर गया है। लगभग 50 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में तीन बेड़ों पर दो-दो बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
इससे ज्यादा खराब स्थिति पीआईसीयू की है। वहां मौजूद 10 बेडों पर 18 बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। लगभग सभी बेडों पर दो-दो बच्चों को रखा गया है।