फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children suffering from autism showed talent

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों ने दिखाया हुनर

Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children suffering from autism showed talent
बच्चों ने ऑटिज्म डे मनाया - फोटो : अमर उजाला
शहर के कानूनगोपुरा मोहल्ला स्थित बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर स्कूल में शनिवार को विश्व ऑटिज्म डे मनाया गया। इस मौके पर हुई कला व नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरस्कार पाकर बच्चे खिलखिला उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार अजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऑटिज्म के लक्षण बचपन से ही दिखने लगते हैं।
विज्ञापन


ऐसे बच्चों का विकास अन्य बच्चों की अपेक्षा असामान्य होता है। इसके बाद नीले रंग के परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर कला प्रतियोगिता भी हुई। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या डॉ. बलमीत कौर ने अभिभावकों को ऑटिज्म रोग के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। मौके पर अनिल कुमार सिन्हा, मीना सिन्हा, सरदार गुरुविंदर सिंह समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed