फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children read books together in the district for 45 minutes

45 मिनट तक जिले में एक साथ बच्चों ने पढ़ी किताबें

Tue, 04 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children read books together in the district for 45 minutes
नानपारा के राहत जनता इंटर कालेज में पढ़े बहराइच कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाए छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/नानपारा। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़े बहराइच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक लाख बच्चें एक साथ 45 मिनट किताबें पढ़े। यह कार्यक्रम देशभक्ति के रंग व नक्शे में रंगा रहा। भारत का नक्शा, मेरा भारत महान व पढ़े बहराइच के नक्शे की आकृति में बैठकर छात्र-छात्राओं ने किताब पढ़े।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर जिले में पढ़े बहराइच अभियान का आयोजन हुआ। नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज में छात्रों ने भारत का नक्शा बनाकर उस आकृति में बैठकर अध्ययन किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहीपुरवा, वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज नानपारा, रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज शिवपुर, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज, किसान इंटर कॉलेज जरवलरोड, राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच, आजाद इंटर कॉलेज बहराइच, प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, केवी इंटर कॉलेज पयागपुर, राम जानकी इंटर कॉलेज रूपईडीहा, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया में बच्चों ने मेरा भारत महान व मानचित्र के आकार में बैठकर किताबें पढ़ी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में लगभग एक लाख बच्चों ने 11 बजे से 11:45 बजे तक किताबें पढ़ी। इसमें कक्षा छह से लेकर महाविद्यालयों में यह पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पढ़े बहराइच
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों में किताब पढ़ने की रूचि पैदा करने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक मुहिम की शुरूआत की है। हर जिले में जिले के नाम के पहले पढ़े जोड़कर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को बहराइच का नंबर था। इसी क्रम में पूरे जिले में पढ़े बहराइच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित पढ़े बहराइच कार्यक्रम पूरा देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। मानचित्र से लेकर मेरा भारत महान व मानव श्रृंखला बनाकर किताबें पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed