फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children, old people, youth wandering to get Aadhaar

Bahraich News: आधार बनवाने को भटक रहे बच्चे, बूढ़े, नौजवान

Wed, 16 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children, old people, youth wandering to get Aadhaar
बहराइच के आर्यावर्त बैंक में आधारकार्ड बनावते लोग।
जिले की सिर्फ 25 बैंक शाखाओं व 12 डाकघरों में बनाया जा रहा कार्ड
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में आधार कार्ड बनवाना टेढ़ी खीर है और इसका मुख्य कारण है आधार बनाने वाले केंद्रों का कम होना। केवल 37 केंद्रोें का ही संचालन किया जा रहा है जहां आधार बनता भी है और संशोधित भी होता है। ऐसे में ग्रामीण लंबी कतार में लगे थक जाते हैं और कभी नंबर आया भी तो नेटवर्क की समस्या उनको परेशान कर देती है। वहीं शासन की ओर से लगभग हर योजना में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।



शासन की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन आधार कार्ड में त्रुटियां होने के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और लोेग आधार कार्ड बनवाने के लिए केंद्रों की दौड़ लगा रहे हैं। जिले में आधार केंद्रों की संख्या कम होने के चलते लाेगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है जिनका आधार अपडेट होना है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले की 25 बैंक शाखाओं व 12 डाकघरों में आधार कार्ड बनाया जा रहा है। बुधवार को प्रधान डाकघर में आधार अपडेट करवाने आई बड़ी हाट निवासी आकृति जायसवाल ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड में पति का नाम दर्ज करवाना है। लेकिन दो दिन से वह दौड़ रही हैं, लेकिन अभी बन नहीं पाया है। वहीं पिता का नाम अपडेट करवाने आई संध्या ने भी दो दिन से दौड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आर्यावर्त शाखा में आधार बनवाने के बाद उसका प्रिंट निकलवाने आए शेखदहीर निवासी नूरुद्दीन ने बताया कि सुबह से लाइन लगाने के बाद शाम को आधार बना। 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी वेबसाइट पर नहीं दिख रहा। वहीं माधवरेती निवासी रामसंवारे, नाजिरपुरा निवासी संदीप व शहजादे ने भी आधार बनवाने में कई घंटे लाइन लगवाने की बात कही।






आधार बनवाने के लिए 25 बैंक शाखाओं व 12 डाकघरों में केंद्र संचालित है। लोगों को असुविधा होने की जानकारी नहीं है। केंद्र बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। -सुमित तिवारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed