{"_id":"68e17e502d6cf4de650913ac","slug":"children-learned-about-the-world-of-the-forest-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137676-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चों ने जाना जंगल का संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चों ने जाना जंगल का संसार
Sun, 05 Oct 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
महसी स्थित विद्यालय में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गोष्ठी में जानकारी देते अतिथि। -संवाद
बहराइच। वन्य प्राणी सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को फ्रेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट की ओर से टिकोरा मोड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रोचक एवं शिक्षाप्रद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने न केवल जंगल और जीव-जंतुओं की अनोखी दुनिया को करीब से जाना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझा।
फ्रेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के क्षेत्रफल, उसकी जैव विविधता और वहां पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बाघ, तेंदुआ, चीतल, बारहसिंघा, घड़ियाल और मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य बताए। इतना ही नहीं, 30 से अधिक जलीय एवं स्थलीय जीवों के चित्र दिखाकर उनका परिचय भी कराया।
लखमानी ने बच्चों को यह भी बताया कि देश के राष्ट्रीय पशु बाघ की गणना कैसे की जाती है और यह प्रक्रिया वन संरक्षण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा के लिए जिम्मेदारी महसूस करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वन्यजीवों की पहचान को लेकर विशेष रुचि दिखाई। विद्यालय परिसर पूरे समय प्रकृति बचाओ, जीवन बचाओ के नारों से गूंजता रहा।
इस मौके पर राजीव सिन्हा, इंदु गौतम, प्रधानाध्यापक उदय शंकर त्रिपाठी, शमा परवीन, संध्या शुक्ला, अर्चना भारती, शिखा त्रिपाठी, रिंकू यादव और जुनेद अहमद सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।