फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child seriously injured after being attacked by wildlife

Bahraich News: बालक पर वन्यजीव का हमला, गंभीर

Wed, 12 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Child seriously injured after being attacked by wildlife
बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र के गंगापुरवा गांव निवासी रोहित (9) मंगलवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप पर पानी भर रहा था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक वन्यजीव ने अचानक हमला कर दिया और रोहित को जबड़े में दबोच लिया।
विज्ञापन


हमलावर वन्यजीव0 उसे खेत की ओर खींचने लगा, तभी बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वन्यजीव बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। हमले से बच्चे के गले और सिर पर गहरे जख्म हो गए हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कुछ ग्रामीण हमलावर को भेड़िया तो कुछ ने तेंदुआ बताया है।
विज्ञापन



डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। हालांकि अब तक किसी हिंसक वन्यजीव के पदचिह्न नहीं मिले हैं। टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed