फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   child,s fody found in river

नदी में डूबे बालक का शव मिला

Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
child,s fody found in river
नदी के तट पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी में सोमवार की रात डूबे लापता बालक की तलाश में मंगलवार को भी गोताखोर जुटे रहे। दोपहर बाद उसका शव नदी में मिला, जिसके बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरी के मजरा रामसहायपुरवा निवासी सरोज बाजपेई का पुत्र सचिन और शनि उसके साथ नदी के तट पर गए थे। गांव निवासी मुन्ना का पुत्र भी साथ गया था। इसी बीच भैंस नहलाने के दौरान तीनों बच्चे अचानक नदी में डूब गए, जिसमें सचिन और मुन्ना के पुत्र को बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन शनि का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर, तहसीलदार राजेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर जुटे रहे। सूचना मिलने पर सांसद सावित्रीबाईफुले भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद शनि का शव गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासनादेश के अनुसार आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed