फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child dies by drowning in a pond

Bahraich News: तालाब में डूबकर बालक की मौत

Sun, 28 Jul 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in a pond
रोहित (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
रामगांव थाना क्षेत्र के गयाघाट और गलरहिया स्थित तालाब के हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगांव (बहराइच)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुलरहिया तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर के शव को पानी से तलाश कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के ही बेगमपुर शांतिनगर निवासी रोहित (11) की गुलरहिया तालाब में डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने आधे घंटे बाद उसके शव को तालाब से बरामद कर लिया। मृतक के पिता राजू ने बताया कि वह शुक्रवार को चाकूजोत निवासी अपने नाना को खाना देने गया था। लौटते समय गुलरहिया तालाब के पास पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे दो लड़कों ने जब उसे गिरता देखा तो शोर मचाया। परिजनों व ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को बरामद कर लिया। तीन बहन और दो भाई थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मौत से मां अनीता देवी रो रोकर बेसुध हो रही है। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि बालक की डूबकर मौत हुई है। शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन



ताजियाघाट में बहे युवक का मिला शव
रामगांव। कोतवाली नगर के खत्रीपुरा निवासी सगे भाई दीपांशु (11), सोनू और दोस्त अजीम, प्रियांशु शुक्रवार को रामगांव थाना क्षेत्र के सरायनेरा स्थित ताजियाघाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दीपांशु गहरे पानी में चला गया और बहाव अधिक होने से बह गया। साथ आए भाई और दोस्तों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने पानी में जाल लगाकर उसके शव की देर रात तलाश जारी रखी। इस दौरान गोताखोरों ने घाट से दो किलोमीटर दूर कोरियनपुरवा त्रिमोहानीघाट से उसके शव को बरामद कर लिया। मृतक के भाई दिलीप ने बताया कि वह चार भाई दीपांशु, सोनू, दिलीप और दीपू थे। जिसमें से वह सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। कक्षा आठवीं का छात्र था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से पिता रामू, मां रानी सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed